एशियन गेम्स के लिए अयोध्या में तैयारी करेगी भारतीय सीनियर महिला हैंडबॉल टीम
लखनऊ : भारतीय सीनियर महिला हैंडबॉल टीम उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी एशियन गेम्स के लिए तैयारी करेगी। भारतीय टीम के तैयारी के लिए संभावितों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 10 से 30 जुलाई तक अयोध्या के डा.भीम राव अंबेडकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।
साई लखनऊ के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय सारस्वत ने बताया कि इस शिविर के लिए साई मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार संभावितों में 35 खिलाड़ी व 5 कोचेज का चयन हुआ है। इस शिविर के संभावितों में उत्तर प्रदेश की शिवा, तेजस्विनी, एकता का भी चयन किया गया है। फिलहाल कैंप में आज तक 32 खिलाड़ी व 3 कोचेज मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।
इस शिविर के संभावितों से भारतीय महिला टीम का चयन किया जायेगा जो एशियन गेम्स में भाग लेगी। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि नोएडा में होने वाली 10वीं एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए के लिए 22 सदस्यीय भारतीय यूथ महिला टीम का शिविर भी डा.भीम राव अंबेडकर इंडोर स्टेडियम, अयोध्या में 25 जून से संचालित किया जा रहा है। यूथ शिविर का समापन 13 जुलाई को किट वितरण के साथ पूरा होगा।

भारतीय सीनियर महिला टीम (शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी)
नीना शील (पश्चिम बंगाल)
दीक्षा कुमारी, निधि, शालिनी, भावना, मिताली, प्रियंका, पायल (हिमाचल प्रदेश)
शिवा, तेजस्विनी, एकता (उत्तर प्रदेश)
मोनिका , मेनिका, सुषमा, प्रियंका, ज्योति, दीपा देवी, खुशबू, निक्की, मोनिका, स्वर्णिमा (भारतीय रेलवे)
सोनिका, आशा, मीनू, मोनिका, अनिता (हरियाणा)
सपना, अन्नू, रेखा, मनीषा (साई)
पूजा, वर्षा, प्रियंका (राजस्थान)
मनिंदर कौर (पंजाब)
सीमा चौधरी (गुजरात)
आफिशियल
चयन समिति सदस्य व कोच : सचिन चौधरी
कोच : एम.कार्तिकेयन, प्रवीण कुमार सिंह, मनीषा