Trending

विंबलडन : कार्लोस अल्कराज ने पहली बार सेमीफाइनल में बनाई जगह


लंदन: विंबलडन में दो 20 वर्षीय प्लेयर्स के बीच हुए मैच में कार्लोस अल्कराज ने होल्गर रून पर जीत दर्ज की। स्पेन के अल्कराज ने 7-6(3), 6-4, 6-4 से मैच को अपने नाम करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां उनका पहला विंबलडन सेमीफाइनल है। अल्कराज का मैच रूस के डेनियल मेदवेदेव से होगा।

अलकराज ने बोला, ‘यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है। जब से मैंने टेनिस खेलना शुरू किया है, तब से यह एक सपना है, यहां विंबलडन में अच्छे नतीजे हासिल करना, मेरे लिए इतना सुंदर और शानदार टूर्नामेंट है।

यहां सेमीफाइनल खेलना एक सपना है। मुझे लगता है कि मैं खेल रहा हूं बेहतरीन स्तर पर। मैंने इस सतह पर इतने बेहतरीन स्तर पर खेलने की उम्मीद नहीं की थी। मेरे लिए यह जुनून है। अमेरिका के क्रिस यूबैंक्स को 6-4, 1-6, 4-6, 7-6, 6-1 से हराकर तीसरी सीड मेदवेदेव भी पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके आस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने विंबलडन में अपना सफर जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में टालोन ग्रिक्सपुर और बार्ट स्टीवंस की जोड़ी को 6-7, 7-5, 6-2 से हराया। बोपन्ना तीसरी बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे है। यह 43 साल का खिलाड़ी इससे पहले 2015 में विंबलडन के अंतिम चार में पहुंचा था। 2010 में अमेरिकी ओपन उपविजेता बोपन्ना ने पुरुष युगल में चार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को अब फाइनल में पहुंचने के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त नीदरलैंड और ब्रिटिश खिलाड़ी की जोड़ी वेस्ले कूलहोफ और नील स्कूपस्की की चुनौती से पार पाना होगा। बोपन्ना और एबडन की जोड़ी एक घंटे और 54 मिनट तक चले मैच में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की।

पहले सेट को टाई ब्रेक में गंवाने के बाद इस जोड़ी ने दूसरे सेट को टाई ब्रेक में जीता। दूसरे सेट को जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरे भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की जोड़ी ने निर्णायक सेट में प्रतिद्वंद्वी को कोई अवसर नहीं दिया।