Trending

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से डेविड वार्नर के खेलने पर संशय

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ी चिंता टीम के सिलेक्शन को लेकर है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। अभी तक खेले गए 3 टेस्ट की 6 पारियों में वह एक अर्धशतक लगा पाए हैं। चौथे टेस्ट में वह टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, ये बड़ा सवाल है।

अगर ऐसा होता है तो वॉर्नर की जगह एक बार फिर ट्रैविस हेड टीम के सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में 5 पारियों में हेड ने 55.75 की औसत से 223 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं और 44.33 की औसत से 266 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास कैमरून ग्रीन और मिचेल मार्श जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं।

ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया इन दोनों प्लेयर्स को एक साथ खिलाती है तो उन्हें वार्नर को टीम से बाहर करना होगा। इंग्लैंड की सरजमीं पर वार्नर का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। उन्होंने 2013 में पहला टेस्ट खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 17 मैच की 33 पारियों में 25.33 की औसत से 836 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड में एक भी शतक नहीं बना पाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 85 रन रहा है।

इंग्लैंड में वार्नर ने आठ अर्धशतक लगाए हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ वार्नर का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। वह उन्हें 17 बार आउट कर चुके हैं।