चौथे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जेम्स एंडरसन की वापसी
मैनचेस्टर: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट में जेम्स एंडरसन की इंग्लैंड टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान करते हुए कहा कि एंडरसन मध्यम-तेज़ गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन के स्थान पर टीम में लौटे हैं।
ओल्ड ट्रैफर्ड एंडरसन की काउंटी टीम लंकाशर का घरेलू मैदान है और चौथा एशेज टेस्ट इस ही मैदान पर एंडरसन का आखिरी मुकाबला हो सकता है।

लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले मोईन अली टीम में बरकरार हैं, चोटग्रस्त ओली पोप सीरीज से बाहर हो गए हैं। लीड्स में खेले गये तीसरे टेस्ट में एंडरसन को आराम दिया था, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से मात दी थी।
इंग्लैंड टीम : बेन डकेट, ज़ैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन