Trending
डीडी स्पोर्ट्स पर होगा फीफा महिला विश्व कप का प्रसारण
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में गुरुवार से शुरू होने वाली फीफा महिला विश्व कप का टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। प्रसार भारती ने यह ऐलान किया। अमेरिका आधारित कंपनी 1स्टेडिया द्वारा यह आयोजन पूरे भारत में प्रसारित होगा। उद्घाटन मैच में मेजबान न्यूजीलैंड का मैच नॉर्वे से होगा।
मौजूदा विश्व विजेता अमेरिका का लक्ष्य लगातार तीसरा विश्व कप खिताब जीतना है, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कनाडा फुटबॉल के बड़े मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ना चाहेगा।

डीडी स्पोर्ट्स ‘फ्री टू एयर चैनल होने की वजह से फुटबॉल प्रेमी देशभर में महिला विश्व कप का मुफ्त प्रसारण कर सकेंगे। टूर्नामेंट के आगामी नौवें संस्करण में 32 टीमें हैं।