इस खास मामले में विराट निकलेंगे आगे, भारत से पिछड़ेगा श्रीलंका
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट कल से खेला जाएगा, विराट के करियर का यह 500वां इंटरनेशनल मैच होगा। विराट चौथे ऐसे भारतीय बनेंगे, जिसके खाते में 500 इंटरनेशनल मैचों का जादुई आंकड़ा जुड़ेगा।
विराट इस तरह से चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे, जो 500 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। कुल 9 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 500 या इससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। विराट भी इस लिस्ट में शामिल होने वाले 10वें खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही भारत एक खास मामले में श्रीलंका को पीछे छोड़ देगा।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड टीम दर्ज है। तेंदुलकर ने 1989 से 2013 के बीच कुल 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
अभी 500 या इससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले नौ प्लेयर्स में से अभी तीन भारतीय और तीन श्रीलंकाई शामिल हैं, एक पाकिस्तानी, एक दक्षिण अफ्रीकी और एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस सूची में है।

इस तरह से टॉप-10 में चार भारतीय खिलाड़ी हो जाएंगे, और श्रीलंका को भारत इस मामले में पीछे छोड़ देगा। सचिन तेंदुलकर ने 664 इंटरनेशनल मैच, महेला जयवर्धने ने 652 इंटरनेशनल मैच, कुमार संगकारा ने 594 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
इन तीनों के बाद सनत जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), एमएस धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक्स कालिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) का नाम आता है। विराट की बात करें तो 499 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक रन उनके ही नाम हैं।
विराट अभी 25,461 रन बना चुके हैं। 499 इंटरनेशनल मैचों के बाद रिकी पोंटिंग के खाते में 24,991 रन थे, और सचिन तेंदुलकर ने 499 इंटरनेशनल मैचों में 24893 रन बनाए थे।
इंडिया और वेस्टइंडीज सीरीज की बात करें तो भारत 1-0 से अजेय बढ़त पहले ही बना चुका है। भारत ने पहला टेस्ट एक पारी और 141 रनों से जीता था। विराट ने पहले टेस्ट में 73 रनों की पारी खेली थी।