Trending

मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने की बेहतरीन गेंदबाजी

एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में हो रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक पहली पारी में 8 विकेट पर 299 रन बनाए। पैट कमिंस (1) और मिचेल स्टार्क (23) नॉटआउट रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की।

ओपनर डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी करने उतरे। उस्मान ख्वाजा 3 रन बना कर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर आउट हो गए। ब्रॉड ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद फुल लेंथ बॉल फेंकी जो ख्वाजा पैड पर लगी। अंपायर ने एलबीडबल्यू आउट दिया। ख्वाजा ने रिव्यू लिया, असफल रहे। डेविड वार्नर 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस वोक्स ने चलता किया।

पहले दिन मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श ने अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को 4 विकेट मिले। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला और 59 रन की पार्टनरशिप की। स्मिथ 41 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन और ट्रेविस हेड को बीच 63 रन की पार्टनरशिप हुई।

लाबुशेन 51 रन की पारी खेल कर पवेलियन लौटे। ट्रेविस हेड ने 48 रन बनाए। हेड के आउट होते ही मिचेल मार्श ने तेजी से बल्लेबाजी की और 51 रन की शानदार पारी खेली। कैमरून ग्रीन 16 रन और एलेक्स कैरी 20 रन बना कर आउट हुए। पैट कमिंस (1) और मिचेल स्टार्क (23) नॉटआउट रहे।

पहला दिन इग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के नाम रहा, उन्होंने चार विकेट लिए। वोक्स ने डेविड वार्नर, कैमरून ग्रीन, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी के विकेट लिए। उनके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2 विकेट लिए। मार्क वुड और मोईन अली को 1-1 सफलताएं मिलीं।

इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे किए है। ब्रॉड टेस्ट में 600 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले जेम्स एंडरसन भी टेस्ट में 600 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं, उनके नाम 688 विकेट हैं।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक भी स्पिनर नहीं खिलाया गया। पिछले मैच में चोटिल नाथन लायन की जगह आए टॉड मर्फी को भी ड्राप किया गया। उनकी जगह कैमरून ग्रीन को अवसर मिला है। दूसरी ओर स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड की वापसी हुई है।