फीफा महिला विश्वकप में इस वजह से खास है न्यूजीलैंड की ये जीत
महिला फुटबॉल विश्वकप सह-मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए पहली जीत हासिल की। हन्ना विलकिंसन के गोल से न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में नॉर्वे को 1-0 से हराया। ग्रुप-ए के इस मैच में पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी।
न्यूजीलैंड की महिला टीम ने इससे पहले हुए पांच विश्वकप में शिरकत की थी, कोई मैच जीतने में सफल नहीं हो पाई थी। दोनों टीमें विश्वकप में 32 वर्ष पहले आमने-सामने हुई थी और तब नॉर्वे ने 1991 में सह न्यूजीलैंड की टीम को 4-0 से शिकस्त दी थी।
1995 की विजेता टीम नॉर्वे को पहले हाफ में गोल करने के अवसर मिले, न्यूजीलैंड ने उसे गोल में बदलने नहीं दिए।
दूसरे हाफ में न्यूजीलैंड की टीम नॉर्वे के डिफेंस को भेदने में सफल हो गई। दूसरे हाफ में 48वें मिनट में हन्ना विलकिंसन ने बॉक्स के अंदर से गोल कर न्यूजीलैंड को मैच में 1-0 से आगे किया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच से पहले महिला विश्वकप का उद्घाटन समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।

इस दौरान बेहतरीन आतिशबाजी का भी नजारा देखने को मिला। सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर महिला विश्वकप में जीत से अपना अभियान का आगाज किया।
स्टेफ कैटले ने 52वें मिनट में पेनाल्टी पर किए गए गोल से अपनी टीम को जीत दिलाई। स्टेडियम में मैच देखने करीब 75,784 दर्शक आए थे, ऑस्ट्रेलिया को अपनी शीर्ष स्कोरर केर की अनुपस्थिति से करारा झटका लगा जो चोट की वजह से दो मैच नहीं खेल पाएंगी।