वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कोहली का शतक
कोहली के शतक और जडेजा की अर्धशतकीय पारी से टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में मजबूती हासिल कर ली। कोहली ने अपने 500वें इंटरनेशनल गेम में एक बड़ा धमाका किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट के बल्ले से यह 76वां सैकड़ा आया।
कोहली का यह 29वां टेस्ट शतक है। शतक मारने के बाद भी कोहली संयम से खेल रहे थे, 121 के निजी स्कोर पर कोहली रन आउट हो गए। उनको अल्जारी जोसेफ ने रन आउट कर वापस भेजा।
लंच का समय होने से कुछ देर पहले रविन्द्र जडेजा भी आउट हो गए। उनकी पारी 61 के निजी स्कोर पर खत्म हो गई। ईशान किशन और रविचंद्रन अश्विन ने लंच से पहला का समय निकाल दिया।

दोनों ने क्रीज पर खड़े होकर सूझबूझ से बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दूसरे दिन लंच तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 373 रन बना लिए थे। किशन 18 और अश्विन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
बताते चले कि 500 इंटरनेशनल गेम खेलकर सचिन तेंदुलकर ने 75 शतक जड़े थे। इस मामले में कोहली आगे निकल गए। कोहली के अलावा जडेजा ने भी धमाका करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरे दिन के पहले सेशन में विराट कोहली ने शतक पूरा करते हुए एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। 500वें गेम में शतक मारने वाले वह इकलौते बल्लेबाज बने।