Trending

चौथा टेस्ट : इंग्लैंड 592 रन पर सिमटा, जैक क्रॉले ने जड़ा शतक

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में एशेज सीरीज के ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 592 रन पर सिमट गई। तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट गिराने पर 113 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन (44) और मिचेल मार्श (1) दिन का खेल खत्म होने के बाद नॉट आउट रहे।

पहली पारी में इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉले ने 189 रन, जॉनी बेयरस्टो ने 99 रन, जो रूट ने 84 रन, हैरी ब्रूक ने 61 रन, मोईन अली ने 54 रन और बेन स्टोक्स ने 51 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड ने सबसे अधिक पांच विकेट झटके। कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क दो-दो विकेट लिए। कप्तान पैट कमिंस का एक विकेट मिला।

पहली पारी में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो 99 रन बनाकर नॉट आउट रहे, उनके सामने टीम के आखिरी बल्लेबाज जेम्स एंडरसन एलबीडबल्यू हो गए। पहली पारी में जैक क्रॉले ने 189 रन की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे, इस तरह टीम अब भी दूसरी पारी में 162 रन पीछे है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी खेलना शुरू कर दिया। टीम के ओपनर फेल रहे। डेविड वार्नर 28 रन और उस्मान ख्वाजा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्नस लाबुशेन एक छोर पर टिके रहे, दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ 17 और ट्रेविस हेड 1 रन बना कर आउट हो गए।

स्मिथ पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी मार्क वुड का शिकार बने। मार्नस लाबुशेन (44) और मिचेल मार्श (1) नाबाद रहे और चौथे दिन का खेल आगे बढ़ाएंगे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को तीन विकेट मिले। क्रिस वोक्स को एक सफलता मिली। इंग्लैंड ने 72 ओवर में 384 रन बनाए, क्रॉले का 93 गेंद में शतक

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 317 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी शुरू की और आक्रामक रुख जारी रखा। टीम ने 72 ओवर में ही 5.33 के रन रेट से 384 रन बना दिए। ओपनर जैक क्रॉले 93 गेंद पर शतक लगाया और दिन का खेल खत्म होने से पहले 189 रन बनाकर आउट हुए।

लाबुशेन और मार्श के अर्धशतक, वोक्स ने लिए चार विकेट, इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक पहली पारी में 8 विकेट पर 299 रन बनाए। पैट कमिंस (1) और मिचेल स्टार्क (23) नाबाद रहे।