Trending

बजरंग को ट्रायल्स में छूट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली : पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को एशियाई खेल के ट्रायल्स में मिली छूट में दिल्ली उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इनकार किया। न्यायाधीश ने बोला, ‘‘रिट याचिका खारिज की जाती है।

दरअसल फोगाट (53 किलो) और पूनिया (65 किलो ) को भारतीय ओलंपिक संघ की तदर्थ समिति ने मंगलवार को एशियाई खेल में सीधे प्रवेश देने का फैसला किया।

न्यायाधीश सुब्रमण्यम प्रसाद ने अंडर-20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल और अंडर-23 एशियाई चैंपियन सुजीत कलकल द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्होंने विनेश और बजरंग को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश देने के खिलाफ अपील की थी।

पंघाल और कलकल ने इस फैसले को चुनौती दी। एडवोकेट रिषिकेश बरूआ और अक्षय कुमार द्वारा दाखिल याचिका में उन्होंने तदर्थ समिति के इस फैसले को रद्द करने की मांग की थी। इस आदेश की विस्तृत प्रति का इंतजार है।