कोरिया ओपन के फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी
कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जगह बना ली है। अभी तक खेले गए तीन मैचों में यह पहला अवसर है जब सात्विक-चिराग की जोड़ी ने वे केंग और वांग चांग की जोड़ी को हराया है।
भारतीय जोड़ी ने इस साल अपने तीसरे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के फाइनल में जगह बनाई है। सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी की जोड़ी को 40 मिनट तक चले मैच में 21-14, 21-17 से हराया था।
वर्ल्ड नंबर-3 भारतीय जोड़ी ने डिफेंडिंग चैंपियन चाइनीज जोड़ी वेइ केंग लिआंग-चंग वांग को सीधे गेमों में हराया। भारतीय जोड़ी ने दूसरी सीड चाइनीज जोड़ी को 21-15, 24-22 से हराया।

भारतीय जोड़ी ने पहले गेम को जीत कर मैच की शानदार शुरुआत की। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पहला गेम 21-14 से जीता। भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम की शुरुआत भी आक्रामक अंदाज में किया। रोमांचक गेम में भारतीय शटलरों ने चीन की जोड़ी को 24-22 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्का किया।
इस टूर्नामेंट में भारतीय उम्मीदें सात्विक-चिराग की जोड़ी पर है, क्योंकि पीवी सिंधु, एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत जैसे शेष भारतीय खिलाड़ी पहले ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। बता दें कोरिया ओपन के रिजल्ट को पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए प्लेयर्स की क्वालीफाइंग रैंकिंग में गिना जाएगा।