Trending

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में नहीं होगा कोई बदलाव


इंग्लैंड के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा, जिसके लिए इंग्लैंड ने अपनी 14 सदस्य टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चार मैच पूरा होने के बाद इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से पीछे है।

ऐसे में यह सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए बेन स्टोक्स की टीम को किसी भी हाल में ऑस्ट्रेलिया को लंदन में हराना होगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर से एक ट्वीट साझा करके इसकी जानकारी दी है। इंग्लिश टीम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

इंग्लैंड टीम (पांचवां टेस्ट) : बेन स्टोक्स, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डेन लॉरेंस, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड