Trending

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित , ये दो खिलाड़ी टीम में लौटे

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के समापन के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप ही टीम के कप्तान रहेंगे। टीम में लंबे समय के बाद बैटर शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस लौटे है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 15 प्लेयर्स की टीम जारी की। टीम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेलेगी। हेटमायर वेस्टइंडीज से पिछले दिनों टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर का हिस्सा भी नहीं बन सके थे। विकेटकीपर निकोलस पूरन, इंजर्ड तेज गेंदबाज कीमो पॉल और ऑलराउंडर जेसन होल्डर सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहे।

तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 3 से 13 अगस्त तक पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी होगी। टीम में तेज गेंदबाज जेडन सील्स, लेग स्पिनर यानिक करियाह और लेफ्ट आर्म स्पिनर गुडाकेश मोटी लौटे है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के लीड सिलेक्टर डेसमंड हैंस ने टीम जारी करते हुए बोला, ‘हम ओशेन थॉमस और हेटमायर का स्वागत करते है।

फोटो साभार : गूगल

दोनों ने इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेला है और उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही। हमें लगता है उनका टीम में वापसी करना बेहद जरूरी था। थॉमस नई गेंद से विकेट लेने की क्षमता रखते है। हेटमायर तेज बैटिंग करते है, मिडिल ऑर्डर की कमान संभालने के साथ वह अच्छे फिनिशर भी है।

26 वर्षीय हेटमायर और थॉमस ने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी वनडे मैच दो साल पहले खेला था। दोनों टीम के लिए 2019 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेल चुके है। बोर्ड वनडे फॉर्मेट में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के उद्देश्य से मजबूत टीम बनाने पर फोकस कर रहा है, इसीलिए दोनों खिलाड़ियों की वापसी हुई।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे की सीरीज 27 जुलाई से खेली जाएगी। 29 जुलाई को दूसरा और एक अगस्त को तीसरा वनडे होगा। शुरुआती दोनों वनडे बारबाडोस के केनिंगटन ओवल मैदान पर होंगे, तीसरा वनडे त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर होगा।

वेस्टइंडीज वनडे टीम : शाई होप (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), एलीक एथनाज, यानिक करियाह, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिनक्लेयर और ओशेन थॉमस