आईसीसी रैंकिंग : बल्लेबाजी में यशस्वी को शानदार बढ़त, सिराज का भी फायदा
ताजा आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान और भारत के खिलाड़ियों का जलवा कायम है। भारत से वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ खिलाड़ी धाकड़ प्रदर्शन करने में सफल रहे।
भारतीय टीम से वेस्टइंडीज के खिलाफ सिराज ने दूसरे टेस्ट में धाकड़ प्रदर्शन किया। वह 5 विकेट हॉल लेने में सफल रहे थे। सिराज की रैंकिंग 33 है और बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बैटिंग की थी। जायसवाल की रैंकिंग 63 है जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है।
पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। पाक खिलाड़ी सउद शकील 15वें स्थान पर है। उनको 12 स्थानों का फायदा हुआ है।
उनके अलावा आगा सलमान ने 17 स्थानों की छलांग के साथ 58वां स्थान हासिल किया है। नसीम शाह 44वें और अबरार 45वें स्थान पर है। दोनों गेंदबाजों का श्रीलंका में बेहतरीन प्रदर्शन रहा।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर केन विलियमसन है। उनके बाद मार्नस लाबुशेन हैं। उन्होंने पिछले टेस्ट में बेहतरीन बैटिंग की थी। बारिश की वजह से मैच ड्रॉ हो गया था। जो रूट नंबर तीन और ट्रेविस हेड नंबर चार पर है। बाबर आज़म पांचवें स्थान पर है। टॉप दस में भारत से रोहित शर्मा 10वें नंबर पर है।
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की सूची में नंबर वन पर है। रबाडा दो और कमिंस नंबर तीन पर है। जडेजा इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। जडेजा को एक पायदान का फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लायन इस लिस्ट में नंबर 10 पर है। ऑल राउंडरों की रैंकिंग में जडेजा ने पहले स्थान पर है।
उनके बाद अश्विन का नाम आता है। वह नंबर दो पर है। पांचवें स्थान पर अक्षर पटेल है। नंबर तीन पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन है और चौथे स्थान पर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का नाम है।