Trending
यूटीटी : सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली व चेन्नई लायंस
पुणे : दबंग दिल्ली टीटीसी के साथियान ज्ञानसेकरन ने अचंता शरथ कमल को मात दी, जिससे अल्टीमेट टेबल टेनिस में गत विजेता चेन्नई लायंस को 9-6 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
मैच में शुरू से ही दिल्ली टीम का दबदबा रहा। साथियान ने शरथ को 3-0 से मात देकर दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई थी।

इस मैच में हार के बावजूद चेन्नई टीम अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही। दिल्ली टीम ने 42 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई, चेन्नई टीम के 41 अंक रहे।