Trending

पांचवा टेस्ट : मिचेल स्टार्क की बेहतरीन गेंदबाजी


एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में सभी विकेट गिराने पर 283 रन बनाए। जवाब में पहले दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गिराने पर 61 रन बनाए। कंगारू टीम 222 रन से पीछे है।

क्रीज पर इस टाइम उस्मान ख्वाजा (26) और मार्नस लाबुशेन (2) बने हुए है। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे डकेट 41 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हो गए। क्रॉली 22 रन की पारी खेलकर दूसरे विकेट के रूप में चलते बने। जो रूट 5 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के 73 रन तक तीन विकेट गिरे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लिश टीम से जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 62 रन पार्टनरशिप की। जब रूट के विकेट का पतन हुआ, तब हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए उतरे। ब्रूक ने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। उन्हें दूसरे छोर से मोईन अली का अच्छा साथ मिला।

इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 111 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया। अच्छा सहयोग कर रहे मोईन 34 रन बनाकर 184 के स्कोर पर आउट हो गए। ब्रूक 91 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए और अपने टेस्ट करियर के पांचवें शतक से चूक गए।

ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर के अभी तक का सर्वोच्च स्कोर (85) बनाया। यह उनका कंगारू टीम के विरुद्ध एशेज सीरीज में चौथा अर्धशतक है। उन्होंने मौजूदा सीरीज में आठ पारियों में 44.50 की औसत से 356 रन बनाए। स्टार्क ने विपक्षी कप्तान बेन स्टोक्स (3) को आउट करके अपनी पहली सफलता हासिल की।

इसके बाद उन्होंने शतक की तरह बढ़ रहे युवा हैरी ब्रूक (85) का विकेट चटकाया। स्टार्क ने निचले क्रम के बल्लेबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (7) और क्रिस वोक्स (36) के रूप में अपने अन्य शिकार किए। इस दौरान वह महंगे भी साबित हुए। उन्होंने अपने 14.4 ओवर में 82 रन देते हुए चार विकेट झटके।

पहले दिन के अंतिम सत्र के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर (24) के रूप में अपना इकलौता विकेट गंवाया। कंगारू टीम ने पहले दिन 25 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें उन्होंने 61 रन बनाए ।