एशियन गेम्स : सीधे क्वॉर्टर फाइनल में उतरेंगी पुरुष व महिला क्रिकेट टीम

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में खेलती हुई दिखाई देगी। एक-एक दर्जन से ज्यादा टीमों का ये खेल होगा, जहां पर गोल्ड मेडल जीतने का अवसर मिलेगा। भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर पर दो मैचों का बैन लगा है और भारतीय महिला टीम के अगले दो मैच एशियन गेम्स में ही है।

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम की बात करें तो वे भी सीधे क्वॉर्टर फाइनल में खेलने वाले है। ये मैच 5 अक्टूबर को होगा, 6 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच होगा।

सात अक्टूबर को फाइनल मैच खेलने का अवसर मिलेगा। पुरुष और महिला कैटेगरी में ये इवेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में पुरुष कैटेगरी में 18 टीमें खेलेगी, महिला कैटेगरी में कुल 14 टीमें इवेंट में भाग लेगी।

भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर इस टूर्नामेंट में केवल फाइनल खेल सकती है, क्योंकि उन पर दो मैचों का बैन है तो वे क्वॉर्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

ऐसे में बाएं हाथ की ओपनर स्मृति मंधाना टीम की कप्तान की जिम्मेदारी संभलते हुए दिखाई दे सकती है। पुरुष और महिला दोनों स्पर्धाओं में चार टीमें एक जून को आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की बदौलत भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश सीधे अंतिम आठ चरण से खेलेंगी।

सभी मैचों का आधिकारिक टी20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा होगा। पूरी संभावना है कि भारत का क्वॉर्टर फाइनल मैच अफगानिस्तान या बांग्लादेश की दूसरे दर्जे की टीम से खेला जाएगा, क्योंकि दोनों देशों की मुख्य टीम भारत में उस समय चल रहे विश्व कप में होंगी।