Trending

इस वजह से निलंबित हुए ओलंपिक विजेता थियागो ब्रेज़

मोनाको : ओलंपिक पोल वॉल्ट चैंपियन थियागो ब्रेज़ को सकारात्मक डोपिंग परीक्षण के बाद सभी टूर्नामेंटों से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. नियमित परीक्षण के बाद 29 वर्षीय ब्राजीलियाई के मूत्र में प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवा ओस्टारिन के अंश पाए गए.

2016 में ब्रेज़ ने रियो खेल में गोल्ड मेडल जीता और पांच वर्ष बाद टोक्यो में कांस्य पदक अपने नाम किया. उन्होंने पिछले वर्ष बेलग्रेड में विश्व इंडोर चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था और उनके पास इनडोर और आउटडोर ब्राजीलियाई पोल वॉल्ट रिकॉर्ड भी है.

एक रिपोर्ट में बोला गया है कि उसे न्यायाधिकरण की सुनवाई का सामना करना पड़ेगा और दोषी पाए जाने पर चार साल तक का बैन लगा सकता है. एआईयू ने यह खुलासा नहीं किया कि नमूना कब लिया गया था. ब्रेज़ ने जुलाई में यूरोप में दो डायमंड लीग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और अगले महीने बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं।