Trending

एस श्रीसंत ने इस हरकत से भारतीय क्रिकेट को फिर किया शर्मसार

रोमांचक अंदाज में आयोजित हो रहीई जिम एफ्रो टी10 लीग में दुनिया भर के प्लेयर्स ने भाग ले रहे है। इसमें हिस्सा लेने वाले भारतीय क्रिकेटरों में से इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, पार्थिव पटेल जैसे प्लेयर्स ने लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

वहीं भारतीय गेंदबाज एस श्रीसंत ने इस लीग में गेंदबाजी के दौरान एक ऐसे भद्दे रिकॉर्ड को अपने नाम किया है जिसके बारे में कोई भी गेंदबाज सोच भी नहीं सकता है।

दरअसल केप टाउन सेंप आर्मी और हरारे हरिकेन्स के बीच हुए एक मैच में हरारे हरीकेन के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने 2 ओवर में 39 रन लुटा दिए, इस दौरान इनका इकॉनमी रेट 19.50 का रहा। विदेशी लीग में एस श्रीसंत के इस प्रदर्शन से भारतीय टीम की इमेज को क्षति पहुंची है। एस श्रीसंत के इस प्रदर्शन के बाद सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स उनसे नाखुश है।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई केप टाउन सेंप आर्मी की टीम ने ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज के 62 रन, भानुका राजापक्षा के 25 करीम जनत के 24 और सीन विलियम्स की 28 रनों की पारी से 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे।

बड़े टारगेट को हासिल करने के लिए आई हरारे हरीकेन टीम की शुरुआत साधी हुई थी और टीम को पहला झटका 3.1 ओवर में 55 रनों के स्कोर पर लगा, टीम के कप्तान रॉबिन उथप्पा ने केप टाउन सेंप आर्मी के गेंदबाजों को संभलने का कोई अवसर नहीं दिया और अकेले ही टीम को जीत दिलाई।

उथप्पा ने इस मैच में 36 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 6 छक्कों से नाबाद 88 रनों की पारी खेली है। हरारे हेरिकेन की टीम ने इस मैच को 9 विकेट से जीता है।