Trending

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश, ईशान किशन पार कर सके 50 का आंकड़ा


बारबाडोस में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 181 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम से सिर्फ ईशान किशन पचास रन का आंकड़ा पार कर पाए. उन्होंने 55 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया.

ईशान किशन के अलावा शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे. गिल ने 49 गेंदों पर 34 रन बनाए. संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव क्रमशः 9, 1, 7 और 24 रन बनाकर आउट हो गए.

वेस्टइंडीज को टीम इंडिया ने जीतने के लिए 182 रनों का टारगेट दिया है. वेस्टइंडीज से रोमरियो शेफर्ड और अल्जारी जोसेफ सबसे सफल गेंदबाज रहे.

रोमरियो शेफर्ड और अल्जारी जोसेफ को 3-3 विकेट की सफलता मिली. गुदाकेश मोती ने 2 प्लेयर्स को आउट किया. जेडन सील्स और यानिक करियाह को 1-1 विकेट की सफलता हाथ लगी.

टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेल रही है. दरअसल, रोहित और विराट को आराम दिया गया है. इन दोनों प्लेयर्स की जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को चांस मिला है, दोनों प्लेयर्स ने निराश किया.

संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर 9 रन बनाए. अक्षर पटेल 8 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए. टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है. वेस्टइंडीज मैच में जीत हासिल करके सीरीज में बराबरी करना चाहेगी.