Trending

एशेज सीरीज के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड लेंगे रिटायरमेंट


लंदन: एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऐलान कर दिया है कि यह उनका अंतिम मैच होगा। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ घरेलू मैचों में भी नहीं खेलेंगे। 37 वर्षीय ब्रॉड ने 2006 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। उनका करियर 17 साल लंबा रहा।

बल्लेबाजी में ब्रॉड ने टेस्ट में एक शतक और 13 अर्द्धशतक से 3656 रन बनाए है। उनके नाम 438 चौके और 54 छक्के है। वनडे और टी20 में वह बल्ले से छाप नहीं छोड़ पाए। 167 टेस्ट खेल रहे स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम 602 विकेट है। इस सीरीज में उन्होंने अपने 600 विकेट पूरे किए थे।

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में चार ही गेंदबाजों के उनसे ज्यादा विकेट है- मुरलीधरन, शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन और अनिल कुंबले। उनके पास एक पारी बाकी है। ब्रॉड इस नंबर को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड इंग्लैंड के लिए खेल चुके है। आईसीसी के मैच रेफरी है।

टेस्ट इतिहास में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी सबसे सफल जोड़ी है। दोनों ने एक साथ 138 मैच खेले है, इसमें उन्होंने 1037 बल्लेबाजों को आउट किया है। इनके अलावा शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा की जोड़ी के नाम ही 1000 से अधिक विकेट है। ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने एक साथ खेलते हुए 104 मैचों में 1001 विकेट चटकाए थे।

बताते चले कि इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के लिए केवल टेस्ट खेलते है। उन्होंने अपना अंतिम वनडे 2016 और आखिरी टी20 2014 में खेला था। वह 2010 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इंग्लैंड टीम में थे। 121 वनडे में उनके नाम 178 और 56 टी20 में 65 विकेट है।