Trending

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स : भारत निशानेबाजों ने तीन गोल्ड मैडल पर लगाया निशाना


चीन के चेंगदू में जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत ने म तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। भारत के निशानेबाजों ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ओलंपियन निशानेबाज एलवेनिल वालारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2019 के सत्र में रजत पदक जीता था।

हरियाणा की मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उनके अलावा यशस्विनी सिंह देसवाल और अभिदन्या अशोक पाटिल ने महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता। यामिनी मौर्या ने महिलाओं की 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश को यूनिवर्सिटी गेम्स में जूडो में पहली बार कोई पदक दिलाया।