निर्णायक वनडे आज, रोहित व विराट की वापसी की संभावना
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच ब्रायन लारा स्टेडियम, तारोबा, त्रिनिदाद में होगा. अभी तक भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 1-1 जीत के साथ बराबरी पर है. ये मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा.
दूसरे वनडे में भारतीय टीम बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने आई थी. हार्दिक पांड्या ने भारत की कमान संभाली थी. मैच में भारत को हार मिली थी. फाइनल मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के लौटने की पूरी संभावना है.
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा वनडे इंडिया में टीवी पर दूरदर्शन नेटवर्क से लाइव स्ट्रीम होगा. टीवी के साथ ये मैच जियो सिनेमा और फैनकोड एप पर लाइव स्ट्रीम होगा. भारत और वेस्टइंडीज की टीमें अभी तक 141 वनडे खेल चुकी हैं. आज दोनों के बीच 142वां वनडे होगा.

अभी तक खेले गए 141 मैचों में भारतीय टीम 71 जीत के साथ बढ़त बनाए हुए है. वेस्टइंडीज़ ने 64 मैचों में जीत हासिल की है. बाकी 2 मैच टाई और 4 बेनतीजा रहे है.
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम : ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, रुतुराज गायकवाड़
वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाजे, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कैरियाह, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, केविन सिंक्लेयर, डोमिनिक ड्रेक्स, रोवमैन पॉवेल, ओशाने थॉमस