ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में श्रीकांत व प्रियांशु राजावत की टक्कर
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ओपन 2023 में अपने-अपने मैच में जीत हासिल करके स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी और युवा प्रियांशु राजावत ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। प्रियांशु ने पुरुष प्री-क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के वांग ज़ू वेई को 21-8, 13-21, 21-19 से हराया।
एचएस प्रणय और पीवी सिंधु ने अपने-अपने दूसरे चरण के मैच जीते, मिथुन मंजूनाथ और किरण जॉर्ज हारकर सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हुए। खराब फॉर्म से जूझ रहीं सिंधु ने महिला एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में हमवतन आकर्षि कश्यप को 21-14, 21-10 से हराया।

प्रणय ने चीनी ताइपे के ची यू जेन के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 14 मिनट में 19-21, 21-19, 21-13 से जीते। किदांबी ने ताइपे के सू ली यांग को 21-10, 21-17 से हराने में 39 मिनट का समय लिया। क्वार्टरफाइनल में किदांबी और प्रियांशु आमने-सामने होंगे।
पहले दौर में पूर्व विश्व विजेता लोह कीन यू को हारने वाले मंजूनाथ मलेशिया के ली ज़ी जिया से 21-13, 12-21, 19-21 से हार गये। किरण को इंडोनेशिया के एंथनी गिनटिंग के हाथों 15-21, 18-21 के सीधे सेटों में हारी।
महिला युगल टूर्नामेंट में, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी जापान की मायु मात्सुमोतो और वकाना नागाहारा के हाथों 10-21, 20-22 से हारी।