ऑस्ट्रेलिया ओपन : एचएस प्रणॉय व प्रियांशु राजावत सेमीफाइनल में, सिंधु की हार
ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के चौथे दिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को क्वार्टर-फाइनल में हार मिली। मैच की शुरुआत से अमेरिकी खिलाड़ी ने सिंधु पर अपना दबदबा बनाए रखा। बेइवेन झांग ने पहले गेम में 10-5 की बड़ी बढ़त हासिल करते हुए अपनी पकड़ मज़बूत की।
भारतीय शटलर वापसी करने में विफल रहीं और उन्हें पहले गेम में हार मिली। इस टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय प्लेयर पीवी सिंधु को यूएसए की बेइवेन झांग से 21-12, 21-17 से हारी। इस वर्ष अपने पहले बीडब्ल्यूएफ खिताब की खोज में जुटी 28 वर्षीय भारतीय बैडमिंटन प्लेयर के लिए क्वार्टर-फाइनल के दूसरे गेम को जीतना अहम हो गया था।

बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में 17वें नंबर पर रहने वाली भारतीय शटलर के दूसरे गेम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह अमेरिकी शटलर से लगातार पिछड़ती रहीं जिसके कारण उन्हें दूसरे गेम में भी हारी और इसी के साथ इस टूर्नामेंट में उनका सफर खत्म हो गया।
पुरुष शटलर एचएस प्रणॉय ने बैडमिंटन विश्व रैंकिंग के दूसरे नंबर के इंडोनेशियई खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका गिंटिंग को 2-1 से मात देकर इस टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई।
मैच के पहले गेम में पिछड़ने के बावजूद विश्व रैंकिंग के 9वें नंबर के भारतीय शटलर ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए मैच में 1-1 की बराबरी की।
अतिंम और निर्णायक गेम में भारतीय शटलर ने आक्रामक रुख़ के साथ गिंटिंग के ख़िलाफ़ शुरुआती बढ़त ली। रोमांचक और तीसरे गेम में शुरुआती बढ़त लेने के बाद, उन्होंने अपनी बढ़त में इज़ाफ़ा करते हुए मैच को जीत कर टूर्नामेंट के अगले राउंड में जगह बनाई।
एक अन्य पुरुष एकल मैच में विश्व बैडमिंटन रैंकिंग के 33वें नंबर के खिलाड़ी प्रियांशु राजावत ने विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 19वें नंबर के भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और हमवतन किदांबी श्रीकांत को मात देकर सेमी-फाइनल में जगह बना ली।
प्रियांशू ने अपने सीनियर हमवतन को 30 मिनट तक चले मैच में 21-13, 21-8 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। 21 वर्षीय प्रियांशू रजावत इस वर्ष पहले ही ऑरलियन्स मास्टर्स का ख़िताब जीत चुके है।
ऑस्ट्रेलिया ओपन 2023 के नतीजे पेरिस खेल के लिए खिलाड़ियों की क्वालीफाइंग रैंकिंग में गिने जाएंगे। पेरिस 2024 ओलंपिक में बैडमिंटन के लिए क्वालिफिकेशन विंडो 1 मई से शुरू हो चुकी है।