द वुमेन हंड्रेड में स्मृति मंधाना के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि
द विमेंस हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए स्मृति मंधाना ने इतिहास रचा। वह टूर्नामेंट के इतिहास में 500+ रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनी। मंधाना मौजूदा सीजन के 2 मुकाबलों में 2 अर्धशतक जड़ा चुकी है।
वेल्श फायर के खिलाफ अपने दूसरे मैच में मंधाना ने 166.66 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए। हालांकि, सदर्न ब्रेव 4 रन से मैच हारा। मंधाना ने टूर्नामेंट में अभी तक 503 रन बनाए है।

इस सूची में ट्रेंट रॉकेट्स की कप्तान नट साइवर-ब्रंट 497 रनों के साथ दूसरे स्थान पर है। मंधाना टूर्नामेंट में सबसे अधिक अर्धशतक मारने वाली खिलाड़ी भी है। वह अभी तक पांच अर्धशतक जड़ा चुकी है। जेमिमा रोड्रिगेज ने 4 शतक लगाए है।
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ सीजन के पहले खेल में उन्होंने 152.77 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों में 55 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के मारे।