Trending

ऑस्ट्रेलिया ओपन : फाइनल में एचएस प्रणॉय, हमवतन प्रियांशु को दी मात

ऑस्ट्रेलिया ओपन में वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें पर रहने वाले एचएस प्रणॉय ने हमवतन प्रियांशु रजावत को हारते हुए फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मैच चीन के किम गा इयून से होगा। प्रणॉय ने 43 मिनट तक चले मैच में 21-18,21-12 से हराया।

दुनिया के 31वें नंबर के राजावत के खिलाफ 1-0 की बढ़त के साथ सेमीफाइनल में आए थे। इससे पहले प्रणॉय ने उन्हें 2022 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में मात दी थी।

ऑरलियन्स मास्टर्स विजेता राजावत ने हमवतन किदांबी श्रीकांत को एकतरफा क्वार्टर फाइनल में 21-13 21-8 से मात देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी।

दुनिया के 9वें नंबर के खिलाड़ी प्रणॉय ने दुनिया को दूसरे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका जिंटिंग के खिलाफ एड़ी-चोटी का जोड़ लगाना पड़ा। उन्होंने 73 मिनट तक चले मैच के शुरुआती गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 16-21, 21-17, 21-14 से जीत दर्ज की।

उन्होंने मैच के पहले गेम में अच्छा प्रदर्शन किया और छठी वरीयता प्राप्त प्रणय को कड़ी टक्कर दी। इस वर्ष मई में मलेशिया मास्टर्स जीतने वाले प्रणय ने अपने अनुभव का भरपूर उपयोग करते हुए दूसरा गेम आसानी से जीतकर मैच अपने नाम किया।

मध्य प्रदेश के 21 वर्षीय राजावत आठ वर्ष की उम्र में पुलेला गोपीचंद की ग्वालियर अकादमी में शामिल हुए थे। उन्होंने पिछले एक वर्ष में अपने खेल में काफी सुधार किया है। राजावत ने इस सत्र में जिंटिंग, जापान के कोडाई नाराओका और हमवतन लक्ष्य सेन से शीर्ष खिलाड़ियों को तीन गेम तक चले मैच में कड़ी टक्कर दी है।

पिछले कई टूर्नामेंटों से शुरुआती दौर में ही बाहर होने की वजह से विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर खिसकी सिंधु को दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी झांग ने 39 मिनट में 21-12, 21-17 से हराया।

अब वह 21 से 27 अगस्त तक डेनमार्क के कोपेनहेगन में विश्व चैंपियनशिप खेलेंगी। विश्व चैंपियनशिप 2019 विजेता सिंधुचोट से उबरने के बाद से खराब फॉर्म से गुजर रही है।