Trending
फीफा महिला वर्ल्ड कप : स्विटजरलैंड पर जीत से स्पेन अंतिम आठ में
आकलैंड : फीफा महिला विश्वकप फुटबॉल में ऐताना बोंमाटी के दो गोल से स्पेन ने स्विटजरलैंड को 5-1 से मात देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप चरण के अंतिम मैच में स्पेन को जापान ने 4- 0 से हराया था।
जापान से मिली हार के बाद स्पेन के कोच जॉर्ज विल्डा ने कुछ कठोर फैसले लिये। दो बार बलोन डिओर विजेता रही एलेक्सिस पुतेलास को बेंच पर बिठाया गया।

शुरूआती टीम में पांच बदलाव किए जिसका फायदा बेहतरीन प्रदर्शन के रूप में मिला। स्पेन के लिये अल्बा रेडोंडो, लेइया कोडिना और जेनिफेर हर्मोसो ने भी गोल किये।
कोडिना ने पहले हाफ में एक आत्मघाती गोल किया था। स्पेन का मैच 2019 उपविजेता नीदरलैंड या दक्षिण अफ्रीका से क्वार्टर फाइनल में होगा।