Trending

इस वजह से काऊंटी क्रिकेट में नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे

अनुभवी भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने फैसला लेते हुए इंग्लैंड में लीसेस्टरशायर के साथ काउंटी क्रिकेट से नाम वापस ले लिया है। रहाणे के अनुसार आगे आने वाले घरेलू सीज़न के लिए अपने शरीर को स्वस्थ और तरोताजा करने का समय आ गया है। मेरे लिए पिछले चार महीने संतुष्टिदायक रहे है। हमने उच्च तीव्रता वाला क्रिकेट खेला है।

हर संभव मंच पर मुंबई का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए सम्मान की बात रही और मैं अगले 2 महीनों में अपनी फिटनेस पर लगन से काम करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अक्टूबर में शुरू होने वाले आगामी घरेलू सीज़न के लिए मैं अपने चरम पर हूं।

रहाणे का बोलना है कि वह अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करते हुए घरेलू टूर्नामेंटों में खेलेंगे। वह लीसेस्टरशायर की बजाय मुंबई के लिए घरेलू सीजन खेलना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने भारतीय घरेलू सीजन की तैयारी के लिए लीसेस्टरशायर के साथ नियोजित काउंटी कार्यकाल से बाहर निकलने का विकल्प चुना है।

अजिंक्य रहाणे ने लीसेस्टरशायर से रिश्ते पर कहा कि लीसेस्टरशायर मेरे साथ नियमित संपर्क में है और बदलती स्थिति को अच्छी तरह से समझता है और मुझे भविष्य में उनके साथ अपने संबंधों को नवीनीकृत करने की उम्मीद है।