Trending

एशिया कप में रोहित ने खेली है कमाल की पारियां

एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। इस टूर्नामेंट में एशिया की छह टीमें भाग लेंगी। इस साल टूर्नामेंट की मेजबानी हाइब्रिड मॉडल में होगी, जिसमें 4 मैच पाकिस्तान में और 9 मैच श्रीलंका में होंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वैसे भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 2012 के एशिया कप में विराट कोहली ने 183 रन की यादगार पारी खेली थी। उस मैच में रोहित ने बल्ले से कमाल दिखाया था।

शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 83 गेंदों में 68 रन बनाए और कोहली के साथ 172 रन की पार्टनरशिप की। उनके प्रयासों से भारत ने 13 गेंद शेष रहते 330 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

साल 2018 के एशिया कप में भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच मैच हुआ था। दुबई की पिच बल्लेबाजों के लिए मुश्किल लग रही थी। बांग्लादेश 173 रन पर ऑलआउट हुई थी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित ने आगे बढ़कर बल्लेबाजों का नेतृत्व किया और बांग्लादेश के आक्रमण का शानदार ढंग से सामना किया। वह 104 गेंद में 83 रन बनाकर नाबाद लौटे और भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

एशिया कप में रोहित का एकमात्र शतक साल 2018 के संस्करण में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ आया था। जीत के लिए 238 रनों का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कमाल की रही और सलामी बल्लेबाज रोहित और शिखर धवन (114) ने पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धुनाई की।

उन्होंने पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़े। कप्तान रोहित 119 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। टी-20 एशिया कप का उद्घाटन संस्करण 2016 में हुआ था और बल्लेबाजों को उस टूर्नामेंट में कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

उस टूर्नामेंट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने ही बनाया था। दूसरे छोर से ज्यादा सहयोग नहीं मिलने के बावजूद रोहित संघर्ष करते रहे और बेहतरीन अर्धशतक बनाया। उनकी 55 गेंदों में 83 रनों की पारी ने भारत को 45 रनों से जीत दिलाई थी।

पिछले साल टी-20 एशिया कप में श्रीलंका टीम के खिलाफ रोहित ने कमाल की पारी खेली थी। शुरुआती दो गिराने के बावजूद सलामी बल्लेबाज ने आक्रामक क्रिकेट खेली और तेजी से रन बनाए।

अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने और भी तेज रफ्तार से रन बनाना शुरू किया और और केवल 41 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। हालांकि, उनका प्रयास व्यर्थ गया और श्रीलंका टीम ने मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।