Trending
ऑस्ट्रेलिया ओपन : एचएस प्रणॉय उपविजेता, चीन के वेंग होंग यांग से हारे
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ओपन के पुरुष एकल के फाइनल में भारत के एचएस प्रणॉय को चीन के वेंग होंग यांग से 9-21, 23-21, 20-22 से हराया।
इन दोनों प्लेयर्स के बीच इससे पहले सिर्फ एक मैच हुआ था। प्रणय ने उस मैच में तीन गेम में जीत दर्ज करके मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीता था। प्रणॉय अपने मलेशिया मास्टर्स वाले फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए।

तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में केरल के रहने वाले 31 वर्षीय प्रणय ने पहला गेम हारने के बाद अच्छी वापसी की, निर्णायक गेम में वह पांच अंक की बढ़त का फायदा नहीं उठा पाए और विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी वेंग से हार गए।