Trending

वर्ल्ड कप : भारत में खेलेगी पाकिस्तान टीम, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली। अक्टूबर- नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए कई टीमें इस समय मैदान में पसीना बहा रही है। 2023 में होने वाला वनडे मैचों का वर्ल्ड कप भारत में होगा।

पाक टीम को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। पाक के विदेश मंत्रालय ने यह बयान जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि पाक टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आएगी। वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. भारत और पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को होना तय था, जो 14 अक्टूबर को होगा।

इससे पहले बोला जा रहा था कि पाक टीम भारत के दौरे पर तभी आयेगी जब वहां की सरकार हामी भरेगी, अब साफ हो गया है कि पाक टीम विश्व कप खेलने के लिए आ रही है क्योंकि शहबाज शरीफ सरकार ने अपनी टीम को भारत दौरे के लिए अनुमति दे दी है।

पाकिस्तान टीम (वनडे वर्ल्ड कप शेड्यूल)


6 अक्टूबर बनाम क्वालिफायर टीम, हैदराबाद
12 अक्टूबर बनाम क्वालिफायर, हैदराबाद
14 अक्टूबर बनाम भारत, अहमदाबाद
20 अक्टूबर बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु
23 अक्टूबर बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई
27 अक्टूबर बनाम साउथ अफ्रीका, चेन्नई
31 अक्टूबर बनाम बांग्लादेश, कोलकाता
5 नवंबर बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु
12 नवंबर बनाम इंग्लैंड, कोलकाता