Trending

डूरंड कप : ड्रॉ रहा ईस्ट बंगाल व बांग्लादेश आर्मी का मैच


ग्रुप ए की दो टीमों ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब और बांग्लादेश आर्मी के बीच हुआ मैच 2-2 से ड्रॉ हो गया। मैच के पहले हाफ में ही ईस्ट बंगाल टीम ने मैच में 2-0 की बढ़त ली थी। इसके खेल के दूसरे हाफ में बांग्लादेश आर्मी ने बेहतरीन वापसी करते हुए मैच को ड्रॉ करा लिया।

इस टूर्नामेंट का आगाज 3 अगस्त से हुआ। इसका उद्घाटन पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। टूर्नामेंट का फाइनल तीन सितंबर को होगा।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चार अधिक टीमें प्रतिष्ठित खिताब जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही है। पिछली बार कुल 20 टीमों ने भाग लिया था, इस बार टूर्नामेंट में 24 टीमें सम्मिलित है।

डूरंड कप में ईस्ट बंगाल और बांग्लादेश आर्मी के बीच 1-1 अंक बांट दिए गए है। ईस्ट बंगाल टीम को मैच के पहले हाफ में 2-0 की शानदार बढ़त के बावजूद एक अंक मिलने से निराशा हुई होगी।

पहले हाफ के आखिरी तक क्रेस्पो के पेनल्टी और सिवरियो के गोल से खेल ईस्ट बंगाल के नियंत्रण में था, निशु कुमार को मिले रेड कार्ड ने बांग्लादेश आर्मी के लिए वापसी के दरवाजे खोल दिए।

1888 में शुरू हुआ डूरंड कप भारत और एशिया की सबसे पुरानी प्रतियोगिता है। यह दुनिया में तीसरा सबसे पुराना भी है।
मौजूदा संस्करण टूर्नामेंट का 132वां संस्करण है।

डूरंड कप 2023 प्रारूप में दो चरण होते है। पहला चरण ग्रुप चरण और दूसरे चरण में नॉकआउट दौर में मैच खेले जाते है। 24 टीमों को चार-चार टीमों के तहत 6 ग्रुप में बांटा गया है। इस बार मैच पश्चिम बंगाल और असम में खेले जा रहे है।