Trending

हार्दिक पंड्या को समर्थन की जरुरत, द्रविड़ की कोचिंग पर इस दिग्गज ने जाहिर की चिंता


गुजरात टाइटंस को जब हार्दिक पंड्या ने पहली बार आईपीएल खिताब दिलाया तो हर कोई उन्हें भारत के भविष्य के कप्तान के रूप में देखने लगा।माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भारत की हार के बाद कप्तानी चुपचाप हार्दिक को मिली है।

रोहित ने भले ही आधिकारिक तौर पर भारत के टी-20 कप्तान का पद नहीं छोड़ा है, रिपोर्ट्स है कि टीम इंडिया विराट कोहली और रोहित शर्मा से आगे निकल चुकी है।

बीसीसीआई का यह फैसला उस समय गलत साबित होते दिखा जब हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत को विंडीज जैसी छोटी टीम के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद आलोचक हमलावर हो गए है।

हर कोई गलतियां निकल रहा है। 7वीं रैंकिंग वाली वेस्टइंडीज के हाथों लगातार हार के बाद हार्दिक निशाने पर हैं और एक और हार उन्हें 17 साल में वेस्टइंडीज से द्विपक्षीय सीरीज हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बना सकते है।

मैच में हार के लिए हार्दिक की कप्तानी को सही कहा जा रहा है। हालांकि, एक क्रिकेट साइट से बात करते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने हार्दिक की कप्तानी में हाल की कुछ गलतियों का विश्लेषण किया।

भारत के कप्तान के रूप में हार्दिक का प्रदर्शन गुजरात के साथ उनके दो सीजन जितना प्रभावी क्यों नहीं है? इस सवाल पर पार्थिव का मानना है कि कोच राहुल द्रविड़ से उन्हें जो समर्थन मिल रहा है, वह जीटी में उनके कोच आशीष नेहरा के बिल्कुल विपरीत है।

द्रविड़ के पूर्व भारतीय साथी पार्थिव ने भी चिंता जताई और टी20 कोच के रूप में द्रविड़ की योग्यता पर पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने बोला, हार्दिक पंड्या की कप्तानी के बारे में कुछ उदाहरण है जिनमें गंभीर गलतियां हुई है।

पहला था पहले गेम में अक्षर पटेल को वह ओवर देना जब निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आए थे। हार्दिक पंड्या कप्तान जीटी के साथ शानदार रहे है, गुजरात टाइटंस में उन्हें आशीष नेहरा का समर्थन प्राप्त था।

क्या राहुल द्रविड़ वह सक्रिय कोच या व्यक्ति है जिन्हें हम टी20 प्रारूप में तलाश रहे है। मुझे ऐसा नहीं लगता। मेरे दिमाग में, हमें किसी की जरूरत है जो सक्रिय है। पार्थिव ने आगे बोला कि, हार्दिक पंड्या में वह आग है, उन्हें उस समर्थन की जरूरत है, जो राहुल द्रविड़ नहीं दे सकते।

पहले टी20 में 4 रन की हार के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ आखिरी 2 ओवरों में 12 रनों का बचाव नहीं कर पाई। युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर में 2 विकेट लिए थे, उनसे चौथा ओवर नहीं कराना हार्दिक का गलत फैसला था।

मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर फेंका और पांच गेंदों में वेस्टइंडीज को 2-0 से आगे किया। पार्थिव का भी मानना है कि चहल को आखिरी ओवर के लिए रखने के कारण भारत को मैच गंवाना पड़ा।