Trending
मॉन्ट्रियल टेनिस टूर्नामेंट : पहले दौर से बाहर हुई वीनस विलियम्स
मॉन्ट्रियल : नेशनल बैंक ओपन मॉन्ट्रियल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर से दिग्गज खिलाड़ी वीनस विलियम्स हम वतन मेडिसन कीज से सीधे सेटों में हार के साथ बाहर हो गई।
कीज ने पहले सेट में दो बार वीनस की सर्विस तोड़ी तथा दूसरे सेट में भी दो ब्रेक प्वाइंट लिए। उनका अगला मैच इटली की जैसमिन पाओलिनी से होगा।

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 43 वर्षीय वीनस को कीज ने 6-2, 7-5 से हराया। कीज की वीनस के खिलाफ छह मुकाबलों में यह चौथी जीत है। एक अन्य मैच में चेक गणराज्य की कैरोलिना पिलिसकोवा ने चीन की लिन झू को 6-3, 6-7 (8), 6-2 से हराया।