महिला विश्वकप : जमैका को मात देकर कोलंबिया अंतिम आठ में

मेलबर्न : फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कैटालिना उस्मे के दूसरे हाफ में किए गए गोल से कोलंबिया ने जमैका को 1-0 से हराकर मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पहला हाफ गोल रहित छूटने के बाद उस्मे ने 52वें मिनट में अन्ना गुजमैन के पास पर गोल किया जिससे कोलंबियाई टीम जश्न में डूब गई। यह टूर्नामेंट में जमैका के खिलाफ पहला गोल भी था।

यह पहला मौका है, कोलंबिया ने इस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उसका मैच शनिवार को सिडनी में यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने सोमवार को पेनल्टी शूटआउट में नाइजीरिया को हराया था।

कोलंबिया की किशोरी लिंडा कैसीडो को गोल करने के कुछ अवसर मिले, वह बढ़त दोगुनी नहीं कर पाई। कोलंबिया टीम इससे पहले 2015 में भी अंतिम 16 में पहुंची थी, तब अमेरिका ने उसे आगे नहीं बढ़ने दिया था। जमैका टीम ने पहली बार नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी।

क्वार्टरफाइनल में फ्रांस ने बनाई जगह

मोरक्को ने टूर्नामेंट में डेब्यू करते हुए नॉकआउट में जगह बनाने के दौरान इतिहास रचा। फ्रांस की तरफ से सबसे ज्यादा गोल दागने वाली यूगेनी ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया।

फ्रांस की भिड़ंत क्वार्टर फाइनल में शनिवार को ब्रिसबेन में सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगी। फ्रांस ने मैच में शानदार शुरुआत की और एडीलेड के हिंडमार्श स्टेडियम में 23 मिनट तक ही कादिदियातो डियानी, केंजा डेली और यूगेनी के गोल से 3-0 की बढ़त हासिल की।

युगेनी ने 70वें मिनट में एक और गोल करके फ्रांस की 4-0 से जीत पक्की की और मोरक्को का टूर्नामेंट में सफर खत्म किया।मोरक्को टीम नॉकआउट में जगह बनाने वाली अरब देशों की पहली टीम बनी थी। ग्रुप चरण में दक्षिण कोरिया को मात देकर मोरक्को टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने वाली पहली अरब टीम भी बनी।