तीसरे टी-20 में भारत की जीत, सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार पारी
प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने वेस्टइंडीज को मात देकर सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल की है।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 159 रन बनाए।
जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव की 83 रन पारी से 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। सीरीज का अगला मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा। कुलदीप ने 3 विकेट लिए। उन्होंने 29 पारियों में अपने 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए। वह भारत की तरफ से विकेटों का अर्धशतक लगाने वाले 7वें गेंदबाज बने है।

कुलदीप एकमात्र भारतीय है, जिन्होंने 700 से कम गेंदों में 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम किए है। उन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी 638वीं गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की। कुलदीप ने चहल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए 800 गेंद लीं थी।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल (34 पारी), तीसरे पर जसप्रीत बुमराह (41 पारी), चौथे पर रविचंद्रन अश्विन (42 पारी) और 5वें पर भुवनेश्वर कुमार (50 पारी) है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को काइल मेयर्स (25) और ब्रैंडन किंग (42) ने पहले विकेट के लिए 55 रन की पार्टनरशिप की। निकोलस पूरन ने 12 गेंदों में 20 रन और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में भारत से यशस्वी जायसवाल (1) और शुभमन गिल (6) सस्ते में आउट हो गए। सूर्यकुमार (83) और तिलक (49) ने अच्छी पारी खेलकर जीत दिलाई।
2016 में अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले पूरन ने अभी तक 70 पारियों में 26.45 की औसत और 132.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,614 रन बनाया।
इस बीच उन्होंने 10 अर्धशतक मारे है। उन्होंने सैमुअल्स (1,611) को पीछे छोड़ा है। पूरन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों में केवल क्रिस गेल से पीछे है। गेल ने 79 मैचों में 1,899 रन बनाया।
तीसरे टी-20 में सूर्यकुमार ने 83 रन की पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के मारे। वह अलजारी जोसफ की गेंद पर 121 रन पर आउट हो गए। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 करियर में 14वां अर्धशतक जड़ा। वह अपना चौथा शतक बनाने से चूक गए।
अपनी पारी के दौरान उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 87 रन की पार्टनरशिप भी की। सूर्यकुमार ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे किए है। उन्होंने केएल राहुल (99 छक्के) को पीछे छोड़ा है। उन्होंने 49 पारियों में 100 छक्के पूरे किए जो दूसरे सबसे तेज है। सबसे तेज 100 छक्के वेस्टइंडीज के इविन लुईस (42 पारी) ने लगाए है।
सूर्यकुमार ने रनों के मामले में शिखर धवन (1,759) को पीछे छोड़ा है। वह अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। सूर्यकुमार ने अभी तक 51 मैचों में 45.64 की औसत और 174.33 की स्ट्राइक रेट से 1,780 रन बनाया है।
भारतीयों में उनसे अधिक रन केवल विराट कोहली (4,008), रोहित शर्मा (3,853) और केएल राहुल (2,265) ने बनाए है। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने लगातार दूसरी शानदार पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के से 49 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत दिलाई। उन्होंने पिछले मैच में 51 रन बनाए थे।