Trending

संजू सैमसन के लिए अभी तक तय नहीं है बैटिंग ऑर्डर

बैटिंग ऑर्डर की स्पष्टता की कमी के कारण संजू सैमसन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है, पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का ये मानना है। बैटिंग ऑर्डर में बार-बार फेरबदल करने का मतलब है कि सैमसन अपनी फॉर्म हासिल करने में नाकाम हो रहे है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में जबरदस्त सफलता मिली है, वेस्टइंडीज में दो टी-20 में छठे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अभी तक सिर्फ 12 और 7 रन बनाए है। उथप्पा ने बोला, ”जहां तक संजू सैमसन का सवाल है तो स्पष्टता की कमी है।

संजू सैमसन को अक्सर भारत के टी-20 बल्लेबाजी क्रम में एक ऑप्शन की तरह इस्तेमाल होते है, या यूं कह लीजिए उनका कोई निश्चित बैटिंग ऑर्डर नहीं है। मैं चाहता हूं कि उनके साथ स्पष्ट बात हो क्योंकि दुर्भाग्य से पिछली बार जब उन्हें टीम इंडिया के लिए चुना गया था, तो वह इंजर्ड हो गए और कुछ गेम नहीं खेल पाए।

फिर उन्हें एनसीए वापस जाना पड़ा। अब जब वो टीम में वापस आए है, तो उन्हें उस स्थान पर बल्लेबाजी करने का अवसर मिल रहा है जो उनके लिए नई है। ऐसी स्थिति में यह देखना है कि वो कैसा प्रदर्शन करते है। मुझे लगता है कि यह उनके और सभी के लिए अनुचित है।