वनडे रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर शुभमन गिल व ईशान किशन
दुबई : ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल और ईशान किशन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया।
किशन ने भी नौ स्थान की छलांग से 36वां स्थान हासिल किया जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग है, अनुभवी आल राउंडर हार्दिक पंड्या ने 10 पायदान का सुधार हुआ जिससे वह बल्लेबाजी सूची में 71वें स्थान पर है।
देश में शुरु होने वाले 50 ओवर के विश्व कप से दो महीने पहले गिल दो स्थान ऊपर पांचवें स्थान पर आ गए और पाकिस्तान के दो प्लेयर्स के करीब आ गए।

पाक कप्तान बाबर आजम टॉप पर है। गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की से 743 रेटिंग अंक पर आए। वह तीसरे स्थान पर काबिज फखर जमां (755 रेटिंग अंक) और चौथे स्थान पर काबिज इमाम उल हक (745 रेटिंग अंक) के करीब है।
ताजा सूची में कई भारतीय प्लेयर्स ने ऊपर की ओर छलांग लगाई है। पंड्या वनडे आल राउंडर सूची में पांच स्थान के लाभ से 11वें स्थान पर आए, बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने वनडे गेंदबाजों की सूची में प्रभावित किया।
कुलदीप वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में सात विकेट से चार स्थान की उछाल से 10वें स्थान पर आकर टॉप 10 में आ गए, ठाकुर आठ विकेट से तीन स्थान के सुधार से 30वें स्थान पर पहुंचे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले भारत के तिलक वर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत से बल्लेबाजी सूची में 46वें स्थान से प्रवेश किया।
उन्होंने पहले तीन टी20 में 39, 50, नाबाद 49 रन बनाया है। गेंदबाजी सूची में कुलदीप यादव (36 पायदान के फायदे से 51वें स्थान पर) भारत के लिए सबसे लंबी छलांग लगाने में कामयाब रहे है।