Trending

वनडे वर्ल्ड कप : 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव, अब 14 अक्टूबर को होगा भारत-पाक मैच  

वनडे वर्ल्डकप के भारत बनाम पाक मैच सहित कुल 9 मैचों का शेड्यूल बदला गया है। क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाक के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था, अब इसे 14 अक्टूबर को होगा। इसके साथ आठ अन्य मैचों का कार्यक्रम भी बदला गया है।

शनिवार (14 अक्टूबर) को उसी स्थान पर ये मैच होगा। दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच शनिवार 14 अक्टूबर से स्थानांतरित हुआ है, अब ये मैच 24 घंटे बाद यानी रविवार 15 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाक का मैच गुरुवार 12 अक्टूबर की बजाय मंगलवार 10 अक्टूबर को होगा और लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का मैच 24 घंटे पीछे किया गया है। अब शुक्रवार 13 अक्टूबर के बजाय मैच गुरुवार, 12 अक्टूबर को होगा। हालांकि, सभी मैचों के वेन्यू वही है, जो पहले आईसीसी ने घोषित किए थे। 

वनडे वर्ल्ड कप (9 मैचों का अपडेट शेड्यूल)

10 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
10 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
12 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
13 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश
14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान
15 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
11 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
11 नवंबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
12 नवंबर : इंडिया बनाम नीदरलैंड