वनडे वर्ल्ड कप के आगाज में बचा दो महीने का टाइम, भारतीय टीम को लेकर संशय
वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने में दो महीने से भी कम टाइम बचा है। आईसीसी ने विश्व कप के शेड्यूल में बदलाव किया है और ताजा शेड्यूल रिलीज कर चुका है। इस टूर्नामेंट में खेल रही सभी 10 टीमों को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा पांच सितंबर तक करनी होगी।
इस टीम में 27 सितंबर तक बदलाव हो सकता है। मेजबान भारत को भी विश्व कप के लिए 15 प्लेयर्स के नाम का चयन करना है। यहां हम उन 20 प्लेयर्स के बारे में बता रहे है, जिनमें से टीम इंडिया चुनी जा सकती है। इनमें से 10 प्लेयर्स की जगह टीम में पक्की है, पांच स्थानों के लिए चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी होगी।

सभी टीमों को अपनी आखिरी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 27 सितंबर को करना है और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का अंतिम वनडे भी 27 सितंबर को ही है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ता एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 18 सदस्यीय टीम को चुन सकते है।
भारत का विश्व कप अभियान आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में शुरू होगा। इसमें अभी दो महीने का टाइम बचा है और टीम को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है।
श्रेयस-राहुल की चोट से लेकर तेज गेंदबाजों के संयोजन तक मैनेजमेंट को इन दो महीनों के अंदर कई सवालों के जवाब ढूंढ़ने होंगे। जयदेव उनादकट और शार्दुल को एशियाकप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अवसर मिलना तय है। विश्व कप से पहले इन दोनों के बीच आखिरी तेज गेंदबाज के रूप में जगह बनाने की होड़ होगी।
चोटिल केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की उपलब्धता निश्चित रूप से टीम इंडिया में बड़ा बदलाव डालेगी। इन दोनों के नहीं होने पर संजू सैमसन और सूर्यकुमार को मौका मिलना तय है। टीम में तीसरे स्पिनर और तीसरे तेज गेंदबाज की जगह के लिए भी कई दावेदार है।
जसप्रीत बुमराह पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद लौट रहे है, 80 प्रतिशत फिटनेस के बाद भी वह विश्वकप खेलेंगे और मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जगह भी पक्की है।
हार्दिक पांड्या चौथे तेज गेंदबाज होंगे और उनसे हर मैच में छह से आठ ओवर की उम्मीद है। ऐसे में रिजर्व तेज गेंदबाज का स्थान महत्वपूर्ण हो जाता है।
प्रदर्शन और गुणवत्ता के मामले में शार्दुल आगे है और उन्होंने वेस्टइंडीज में तीन वनडे मैचों में आठ विकेट लेकर फिर से अपनी काबिलियत साबित की है, उनादकट बाएं हाथ के गेंदबाज है और उन्हें इसका फायदा मिलेगा।
अर्शदीप सिंह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में एक विकल्प है, वह एशियाई खेल की टी20 टीम में है, जो सात अक्तूबर को खत्म होगा। ऐसे में अर्शदीप के विश्व कप खेलने की संभावना कम है। क्योंकि, उनादकट धीमी गति के गेंदबाज होने के बावजूद विविधता लाते है।
टीम प्रबंधन ने उनादकट को इतने लंबे टाइम तक अपने साथ रखा है, इसलिए यह जरूरी है कि बड़े अवसर के लिए उन पर विचार किया जाए।
एक अन्य विकल्प बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार है, जिन्होंने अपनी खेल से सबको प्रभावित किया है, उन्हें भी एशियाई खेल के लिए भी चुना गया है और उनकी स्थिति भी अर्शदीप जैसी है।
तीसरे स्पिनर के रूप में जगह बनाने के लिए अक्षर पटेल युजवेंद्र चहल से आगे है, हालांकि उनका कौशल-सेट काफी हद तक रवींद्र जडेजा के समान है, जिनका विश्वकप में हर मैच खेलना लगभग तय है, अक्षर बेहतर बल्लेबाज है और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबलों में चहल को अवसर नहीं दिया गया।
इससे साफ है कि चहल को टीम में शामिल करने में मैनेजमेंट की रुचि नहीं है। चहल को आयरलैंड टी20 के लिए भी चुना गया है, जहां उनके और संजू सैमसन को छोड़कर वनडे विश्व कप के किसी भी संभावित खिलाड़ी को नहीं शामिल किया गया है, ताकि उन्हें एशिया कप से पहले आराम मिल सके।
टीम इंडिया प्रबंधन श्रीलंका में आगामी एशियाकप के दौरान केएल राहुल को पूरी तरह से फिट करने के लिए बेताब है, कर्नाटक के इस सीनियर खिलाड़ी को अपने तेज गेंदबाजी सहयोगी बुमराह की तरह एशिया कप से पहले 50 ओवर के मैच के लिए फिटनेस हासिल करने की आवश्यकता होगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में प्रयोगों के बाद भारतीय टीम कोई प्रयोग नहीं करेगी और सूत्रों की मानें तो 18-19 खिलाड़ी ही अगले सभी मैच खेलेंगे। जिनमें से 15 प्लेयर्स को विश्व कप के लिए चुना जाएगा। बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक़, “चयनकर्ता और टीम प्रबंधन राहुल और श्रेयस दोनों को रिकवरी का पूरा मौका देना चाहते है।
राहुल निश्चित रूप से रिकवरी के मामले में काफी आगे है और पूर्ण मैच फिटनेस के करीब है। लेकिन उन्हें मैच सिमुलेशन करने की जरूरत है जहां वह 50 ओवर तक विकेटकीपिंग करने में सक्षम हों।
इंस्टाग्राम वीडियो से पता चलता है कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, 50 ओवर कीपिंग और गर्मी में कम से कम 30 ओवर की बल्लेबाजी यह साबित करेगी कि वह मैच के लिए कितने फिट है।
अगर वह अगले नौ संभावित मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है, तो यह भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी खबर होगी। उम्मीद है कि भारत की एशिया कप टीम का चयन इस सप्ताह के अंत या अगले सप्ताह के मध्य (अंतिम 16-17 अगस्त तक) कर लेगा।
वनडे विश्वकप (भारत संभावित खिलाड़ी)
बल्लेबाजः रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा
विकेटकीपरः ईशान किशन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन
ऑलराउंडरः हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर
स्पिनर- रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, युजवेन्द्र चहल
तेज गेंदबाज- मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार
वनडे विश्व कप (भारत संभावित प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, राहुल गांधी, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी