Trending

वनडे वर्ल्ड कप की टिकट बिक्री 25 अगस्त से

मुंबई। आईसीसी और बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप के टिकट 25 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आयोजकों ने बताया कि टिकटों की अपेक्षित मांग को प्रबंधित करने के लिये बिक्री चरणों में होगी।

धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में होने वाले भारत के मैचों के टिकट एक सितंबर से खरीदे जा सकेंगे, बेंगलुरु और कोलकाता में होने वाले टीम इंडिया के मैचों की टिकट बिक्री दो सितंबर को शुरू होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत के मैचों के टिकट तीन सितंबर को बिकेंगे, सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट 15 सितंबर को खरीदे जा सकेंगे।

क्रिकेट फैन्स टिकट बिक्री से संबंधित सूचनाएं सबसे पहले हासिल करने के लिये क्रिकेट वर्ल्ड कप डॉट कॉम पर पंजीकरण कर सकते है। भारत के अलावा अन्य टीमों के अभ्यास मैच और लीग चरण मैचों के टिकट 25 अगस्त को उपलब्ध होंगे।

गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में भारत के मैचों के टिकट 30 अगस्त को उपलब्ध होंगे। चेन्नई, दिल्ली और पुणे में भारत के मैचों के टिकट 31 अगस्त को उपलब्ध होंगे।

बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमांग अमीन ने बोला, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रशंसक आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के आधिकारिक टिकटों पर जानकारी और अपडेट प्राप्त करने के लिये पंजीकरण कर सकते है।

कुछ संशोधनों के बाद कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा कि आपको सभी मेजबानी स्थलों पर सुखद अनुभव हो। आईसीसी के आयोजन प्रमुख क्रिस टेटली ने बोला, “आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के टिकटों की बिक्री इस महीने होगी।

हम क्रिकेट के करोड़ों फैन्स से अगले सप्ताह से अपनी रुचि दर्ज कराने का आह्वान करते है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप सबसे पहले टिकट की खबर पाने वाले और सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा बनने वाले लोगों में से एक है।

कार्यक्रम में संशोधन से यह सुनिश्चित होगा कि खिलाड़ियों और प्रशंसकों को एकदिवसीय क्रिकेट के शिखर आयोजन में सर्वोत्तम संभव अनुभव मिलेगा।