Trending

क्रिकेट कंटेंट बंद होने से कम हुई हॉटस्टार की मांग

आईपीएल के लिए क्रिकेट फैन्स के बीच अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। जैसे ही ये लीग शुरू होती है और फाइनल की ओर बढ़ती है, लाइव व्यूअरशिप को लेकर नए रिकॉर्ड्स देखने को मिलते है, टूर्नामेंट के बंद होते ही शोर थम जाता है।

प्लेटफॉर्म पर कोई क्रिकेट कंटेंट नहीं है। क्रिकेट बंद होने से डिज्नी प्लस हॉटस्टार के अप्रैल-जून तिमाही में 12.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स कम हुए।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के हाथ से 2023-27 चक्र के लिए आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार चले गए है। प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट कंटेंट नहीं होने के कारण ये झटका लगा है। अप्रैल-जून लगातार तीसरी तिमाही है जिसमें डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स घटे है।

अक्टूबर-दिसंबर 2022 तक हॉटस्टार के 38 लाख सब्सक्राइबर्स कम हुए। एक ओर झटका जनवरी-मार्च 2023 में लगा, जब प्लेटफॉर्म को 42 लाख सब्सक्राइबर्स गंवाने पड़े।

अप्रैल-जून 2023 तिमाही तक 1.25 करोड़ सब्सक्राइबर्स कम हो गए। कुल मिलाकर हॉटस्टार ने 9 महीने की अवधि में 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स कम हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, मूल कंपनी वॉल्ट डिजनी कंपनी कथित तौर पर अपने भारत के कारोबार की बिक्री की संभावना देख रही है। डिज्नी के भारत के ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर्स अप्रैल-जून तिमाही में 24% गिरकर 40.4 मिलियन रह गए, एक तिमाही पहले यह 52.9 मिलियन थे।

सितंबर 2022 के आखिरी में एशिया में इसके 61.3 मिलियन ग्राहक थे। इसका एक बड़ा हिस्सा भारत से आया, जिससे यह देश में उपयोगकर्ता आधार के हिसाब से बड़ा स्ट्रीमर बन गया।

चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर केविन लैंसबेरी ने बोला कि, डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ग्राहकों में इस तिमाही में गिरावट आई है क्योंकि हमने अपने प्लेटफॉर्म को आईपीएल के बाद अन्य खेल और मनोरंजन पेशकशों के साथ जोड़ दिया।

सितंबर 2022 के आखिर से इसका आधार हर तिमाही में गिर गया है, नौ महीनों में 20 मिलियन से अधिक ग्राहक कम हुए। प्लेटफॉर्म ने 31 मार्च से अपने प्लेटफॉर्म पर एचबीओ कंटेंट की स्ट्रीमिंग भी बंद कर दी है, जिसमें गेम ऑफ थ्रोन्स, द लास्ट ऑफ अस और सक्सेशन जैसे लोकप्रिय शो थे।