Trending

अंतिम कीमोथैरेपी के बाद पत्नी को मनाली लेकर जाएंगे नवजोत सिंह सिद्धू

नई दिल्ली: इस समय क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे है। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले सिद्धू पुराने मामले में जेल होकर आ गया है। अब उनकी बीवी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहीं है।

सिद्धू ने बताया कि उनकी बीवी कैंसर से जूझ रहीं है। उन्होंने अपनी पत्नी के पांचवें कीमोथेरेपी सेशन के दौरान ली गई फोटोज को साझा किया। सिद्धू ने बोला कि यह उन्हें सांत्वना देने के लिए मनाली ले जाने का समय है। नवजोत कौर को मार्च में स्टेज-2 इनवेसिव कैंसर का पता चला था और उनकी सर्जरी हुई है।

सिद्धू ने फोटोज ट्वीट करते हुए लिखा, ‘घाव ठीक हो गए है, लेकिन इस अग्निपरीक्षा के मानसिक निशान बने रहेंगे। पांचवां कीमो चल रहा है…। डॉक्टर रुपिंदर की विशेषज्ञता काम आई…। उसने अपना हाथ हिलाने से इनकार कर दिया इसलिए चम्मच से उसे खिलाया…।

आखिरी कीमोथैरेपी के बाद भयंकर गर्मी और उमस को ध्यान में रखते हुए, अब उसे मनाली ले जाने का समय आ गया है। नवजोत सिंह सिद्धू की बीवी का ईलाज हरियाणा के यमुनानगर के वरयाम सिंह हॉस्पिटल में डॉ. रुपिंदर बत्रा की देखभाल में हो रहा है।

फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव हारने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा।

इसके बाद 34 वर्ष पुरानी सड़क हिंसा की घटना में दोषी ठहराए जाने के बाद 10 महीने तक जेल में रहने के बाद इस साल की शुरुआत में जेल से रिहा हुए थे।