Trending

डूरंड कप : वर्तमान सत्र में ओडिशा एफसी की पहली जीत

कोकराझार : डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अफाओबा सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदलकर ओडिशा एफसी को आई-लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान यूनाइटेड के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई।

ओडिशा की डूरंड कप के वर्तमान सत्र में यह पहली जीत है। पहले हाफ के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चंद्र मोहन मुर्मू ने 48वें मिनट में गोलकर सुपर कप की विजेता टीम को बढ़त दिलाई।

ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान के लिए तीन-तरफा लड़ाई है, जिसमें ओडिशा, राजस्थान यूनाइटेड और भारतीय सेना के तीन-तीन अंक है और ये तीनों टीमें क्वार्टर फाइनल की दौड़ है।

ओडिशा की यह बढ़त तीन मिनट तक ही रही। रिचर्डसन डेंजेल ने 51वें मिनट में गोल कर राजस्थान की टीम का खाता खोला। ओडिशा को मैच के 64वें मिनट में पेनल्टी मिली और अफाओबा सिंह ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। टीम की 2-1 की बढ़त मैच के अंत तक बरकरार रही।