एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए बोली ये बात
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद आश्चर्यजनकर रूप से वापसी की और 4-3 से गेम जीतकर टूर्नामेंट के इतिहास में भारत को हॉकी की सफल टीम साबित हुई।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय हॉकी प्लेयर्स के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “…क्या फाइनल है। ये बेहद रोमांचक रहा और सर्वश्रेष्ठ टीम ने जीत हासिल की…यह तो बस शुरुआत है और मुझे यकीन है कि एशियाई खेल में हॉकी अच्छा प्रदर्शन करेगी और भारत अच्छा प्रदर्शन करेगा। हम अब तक का सबसे बड़ा पदक जीतेंगे।

खेल मंत्री ने इससे पहले एक ट्वीट में लिखा, “चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में फाइनल का रोमांचक रोमांच देखा! हाफ टाइम में 1-3 से पीछे थे। ऐसे में 4-3 के साथ रिकॉर्ड चौथी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतना आश्चर्य की बात है। टीम को मेरी हार्दिक बधाई। आपने हार के जबड़े से जीत छीन ली है।
पीएम मोदी ने मलेशिया के खिलाफ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जीत के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, “एशियाई चैंपियनशिप में शानदार जीत पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई! यह भारत की चौथी जीत है और यह अथक समर्पण, कठोर प्रशिक्षण और अडिगता को दर्शाती है। हमारे खिलाड़ियों का दृढ़ संकल्प।
उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश में बहुत गर्व की भावना जगाई है। हमारे खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन काफी नजर आए। मलेशिया के खिलाफ (4-3) से जीतने के बाद उन्होंने कहा, “चैंपियन बनकर अच्छा लग रहा है…।