Trending
वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन : जीत के साथ शुरू हुआ बेन शेल्टन का सफर
वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले मैच में बेन शेल्टन ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले क्रिस्टोफर यूबैंक्स को 5-7, 6-4, 6-4 से मात देकर अपने अभियान का आगाज किया।
सिनसिनाटी में इस मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी है क्योंकि अरबपति बेन नवारो के बीमोक कैपिटल ग्रुप ने इसे 2022 में इसे खरीद लिया था।
उनकी योजना इस टूर्नामेंट को उत्तरी कारोलिना के चार्लोट में कराने की है। टूर्नामेंट कम से कम 2026 तक चार्लोट में आयोजित नहीं होगा।

पहले दौर के अन्य मैचों में एड्रियन मन्नारिनो ने हमवतन फ्रांसीसी खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट को 6-4, 6-3 से, जापान के योशिहितो निशिओका ने फ्रांस के ग्रेगोइरे बैरेरे को 6-4, 7-5 से हराया।