Trending
एटीपी मास्टर्स के विजेता बने जैनिक सिनर
टोरंटो: नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में जैनिक सिनर ने फाइनल में एलेक्स डी मिनौर को 6-4, 6-1 से मात देकर अपना पहला एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीता। सिनर के करियर का यह आठवां एटीपी खिताब है।
सिनर ने मैच के बाद बोला,‘‘ यह खिताब मेरे लिए काफी मायने रखता है। इसे मैं अपने करीबी लोगों के साथ साझा कर सकता हूं। इस परिणाम से हम अच्छा महसूस कर रहे है और इससे हमें भविष्य के लिए और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।

सिनर ने यह मैच 90 मिनट में जीता और इस बीच उन्होंने पांच बार डी मिनौर के सर्विस तोड़ी। उन्होंने इससे पहले मॉन्टपलियर में भी खिताब जीता था। वह मास्टर्स 1000 चैंपियन बनने वाले इटली के दूसरे खिलाड़ी है। उनसे पहले फैबियो फोगनिनी ने मॉन्टेकार्लो में मास्टर्स 1000 खिताब जीता था।