Trending

पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सचित्रा सेनानायके के देश छोड़ने पर लगा बैन

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्रा सेनानायके के ऊपर मैच फिक्सिंग के चार्ज लगे थे। सेनानायके को बाहर जाने से बैन कर दिया गया है। वह किसी ओवरसीज देश की यात्रा नहीं कर पाएंगे। श्रीलंका के लिए वह तीनों फॉर्मेट में खेले है।

सेनानायके के ऊपर आरोप थे कि उन्होंने फोन पर दो प्लेयर्स को मैच फिक्स करने के लिए कहा था। कोलम्बो के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में उनके ऊपर बाहर जाने की पाबंदी लगाई है।

इमिग्रेशन के कंट्रोलर जनरल को यह आदेश देते हुए बोला गया कि इस क्रिकेटर के ऊपर तुरंत प्रभाव से बाहर जाने के लिए रोक लगाई जाए।

39 वर्षीय सेनानायके ने श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक मैच खेला था। वनडे क्रिकेट में उन्होंने कुल 49 मैच खेले थे और टी20 फॉर्मेट में 24 मैच खेले थे। उनके ऊपर मैच फिक्सिंग के आरोप साल 2020 में लंका प्रीमियर लीग के दौरान लगे थे।

उनके ऊपर स्पोर्ट्स मंत्रालय के आदेशानुसार आपराधिक चार्ज भी लगाये गए है। पूरा मामला देखते हुए बोला जा सकता है कि सेनानायके के ऊपर शिंकजा कसता जा रहा है।

हालांकि इस मामले में फ़िलहाल पूर्ण रूप से कोई फैसला नहीं आया है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर अदालत का फैसला आएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में सेनानायके ने एकमात्र टेस्ट मैच में 96 रन खर्च कर कोई विकेट हासिल नहीं किया।

इसके अलावा वनडे में उन्होंने कुल 53 विकेट झटके। पारी में एक बार 4 विकेट लेने का कारनामा भी उन्होंने किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सेनानायके ने 25 विकेट झटके। यहाँ भी एक बार 4 विकेट उन्होंने हासिल किये।